Travel story
Kainchi Dham, बाबा नीम करोली महाराज आश्रम
Watch this destination on PopcornTrip
See the route, setting and practical details in our related PopcornTrip video.


देखें पूरा वीडियो
admin · 2018-07-18
Kainchi Dham, बाबा नीम करोली महाराज का आश्रम
Uttarakhand में Nainital जिले में Kainchi नाम की जगह में हैं बाबा नीम करोली महाराज का Kainchi Dham आश्रम, Nainital से 20 किलोमीटर दूर Nainital-Almora रोड़ पर समुद्र तल से 1400 मीटर ऊंचाई पर स्थित है। बाबा नीम करोली आश्रम में हर वर्ष लाखो श्रृदालु आते हैं, और बाबा जी का आशीर्वाद पाते हैं बाबा सशरीर अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन ईश्वरीय अवतार थे, ईश्वर कभी मरते नहीं, उनकी करुणा, दया और आशीर्वाद अब भी शृदालुओ पर बरसता हैं, बाबा नीम करोली महाराज हनुमान जी के अवतार कहे जाते हैं। क्षिप्रा नाम की छोटी पहाड़ी नदी के किनारे सन् 1962 में Kainchi Dham की स्थापना हुई। यहां दो घुमावदार मोड़ है जो कि Kainchi के आकार के हैं इसलिए इसे Kainchi Dham आश्रम कहते हैं। Kainchi Temple परिसर रोड से लगा हैं, मंदिर के निकट सड़क के किनारे गाड़ियों के खड़े करने के लिए पार्किंग हैं, एकदम व्यस्त सीजन न हो तो आमतौर पर गाड़िया पार्क करने के लिए जगह मिल जाती हैं। मंदिर और आश्रम परिसर में श्रृदालु शीतकाल में नवंबर से मार्च तक सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक और शेष वर्ष सुबह 6 से सायं 7 बजे तक किये जा सकते हैं।
Kainchi Temple और आश्रम, Nainital से 23 किलोमीटर दूर Nainital-Almora रोड़ पर Bhowali के समीप समुद्र तल से 1400 मीटर ऊंचाई पर स्थित है। देश की राजधानी दिल्ली से 321 किलोमीटर, Uttarakhand की राजधानी Dehradun से 343 किलोमीटर और उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से Kainchi की दुरी 390 किलोमीटर हैं। यह आश्रम बाबा नीम करोली महाराज को समर्पित हैं … Kainchi Dham आश्रम, Nainital से 23 किलोमीटर दूर Nainital-Almora रोड़ पर Bhowali के समीप समुद्र तल से 1400 मीटर ऊंचाई पर स्थित है। Kainchi Temple का परिसर रोड से लगा हैं, कुछ सीढिया उतर कर मंदिर और आश्रम तक पंहुचा जा सकता हैं। मंदिर के निकट सड़क के किनारे गाड़ियों के खड़े करने के लिए पार्किंग हैं,। एकदम व्यस्त सीजन न हो तो आमतौर पर गाड़िया पार्क करने के लिए जगह मिल जाती है। महाराजजी की शाश्वत शिक्षा और अंतहीन लीलाओं के कारण, हिंदू, मुसलमान, सिख, जैन, ईसाई, यहूदी और यहाँ तक की नास्तिक भी उनकी ओर आकर्षित हुए। भारत के पूर्व राष्ट्रपति वी.वी.गिरी, गोपाल स्वरूप पाठक, जस्टिस वासुदेव मुखर्जी, जुगल किशोर बिड़ला, जैसे सुविख्यात महत्त्वपूर्ण लोग और अनगिनत दूसरे लोग उनके प्रति आकर्षित हे। स्टीब जॉब्स, मार्क ज़करबर्ग, जूलिया रॉबर्ट्स सहित कई पश्चिमी लोग महाराजजी के भक्त रहें हैं।
अधिक जानकारी के लिए लिए देखें विडियो।
https://youtu.be/qFiB4qPwGFs
PopcornTrip