From the archive
चितई गोलू देवता मंदिर अल्मोड़ा
admin · 2018-05-25
चितई गोलू देवता मंदिर अल्मोड़ा
यहाँ सत्य के लिए न प्रमाण दिखाने होते, न साथ अपने गवाह लाने होते। शृद्धा, विश्वास और पवित्र हृदय से जो भी आते, न्याय गोलू देवता से पाते।
उत्तराखंड में अल्मोड़ा जिले के स्थित धार्मिक आस्था के केंद्र चितई मंदिर का निर्माण 17 शताब्दी में चंद शासन काल में हुआ था, मंदिर के अंदर घोड़े पर सवार, धनुष बाण लिए गोलू देवता की मूर्ति स्थापित है, गोलू देवता न्याय देवता के रूप में जाने जाते हैं, यहाँ जो श्रद्धालु सच्चे मन से पूर्ण श्रद्धा से और पवित्र ह्रदय से कामना करते हैं तो वो अवस्य पूर्ण होती है |
यह मंदिर चीड़ के वृक्षों से घिरा हुआ, खुले आसमान के नीचे मंदिर का वातावरण मन को अत्यंत शान्ति प्रदान करता है। यहाँ चारो और आपको श्रधालुवों द्वारा भेट की गयी घंटियों, चिट्ठियों, अर्जियों और चुनरियों को देख, आपको इस मंदिर के प्रति जनमानस में गहरी आस्था का पता लगा सकते हैं|
अधिक जानने के लिए देखें विडियो। ttps://youtu.be/UMq2sgfBmIY
अल्मोड़ा से चितइ की यात्रा के लिए देखे यह वीडियो। https://youtu.be/0s2fZpJJwNM
PopcornTrip