PopcornTrip logoPopcornTripJourneys worth watching and remembering

Travel story

AirBnB से Home-Stay बुकिंग में रखें सावधानियाँ !

admin · 2022-06-10

पिछली यात्रा में, विभिन्न स्थानों में ठहरने के लिए ज़्यादातर एयर बीएनबी द्वारा बुक करायी।

इसके पीछे ख्याल यह था कि - एक तो वो होटल जैसे औपचारिक नहीं होंगे, दूसरा अपने घरों के साथ मिलने वाले किचन में अपने मानकों के आधार पर खुद ही बनाकर हाईजीन भोजन लिया जाये।

कुछ जगहों पर अपेक्षित घर मिले - जहां रूम के साथ attached किचन भी था, और भोजन बनाने के लिए गॅस स्टोव और बर्तन भी, हालांकि हम खाना बनाने के लिए/ खाना सर्व करने के अपने बर्तन स्वयं ही साथ ले गए थे, जिससे कुछ अतिरिक्त वजन साथ ले जाना पड़ा, लेकिन यह सब इसलिए कि यात्राओं के दौरान लगातार अनियमित और अनियंत्रित खानपान से सेहत पर बुरा असर पड़ता है।

कुछ ऐसे भी प्रोपेर्टिस मिली - जो असल मे होटल थे, और होम की तरह उपरोक्त एप मे लिस्टेड थे, उनसे चेक इन के बाद उनसे किचन के बारें मे पूछा - उन्होंने बताया हाँ हमारी अपनी किचन है - आप मेनू से ऑर्डर कर लो, खाना वहीं से आएगा।

एक प्रॉपर्टी ऐसी थी - जो किसी अपार्टमेंट बिल्डिंग का फ्लोर थी - पहले बिल्डर ने इस अपार्टमेंट को बेचने का सोचा था, लेकिन बिक नहीं पाया तो, उन्होने एप पर लिस्ट करके ऐसे रूम किराए पर देने शुरू कर दिये। 3 BHK के तीनों कमरे तीन अलग अलग अतिथियों को देकर एक कॉमन किचन दे दिया - जहां कुकिंग के लिए आपको अपनी बारी का इंतजार करना होता, और कहीं कोई पहले वाले का तैयार किया नॉन - वेज बिखरा हो, फिर शुद्ध शाकाहारी परिवार क्या करे!

कुछ लोगों ने दूसरों घरों को किराए पर कमरे लेकर ऐसे रेंट आउट करना शुरू दिया हैं, अब क्योकि ऐसी जगह ओनर की जगह केयर टेकर द्वारा managed होती है तो फिर सफाई और स्वच्छता, बस रेलवे स्टेशन के निकट सस्ते होटेल्स के कमरों सी थी। धूल और सीलन की गंध के बीच मकड़ी के जाले/ cockroaches के झुंड उत्सव मनाते दिखे।

कुछ स्थान अच्छे तो थे लेकिन उस स्थान से बहुत दूर, जहां आपने जाना था। कुछ अधूरी अथवा गलत जानकारी के साथ लिस्टेड थी।

कुल मिलकर आप जब भी इस एप से बूकिंग कराएं तो यह मान कर न बैठे कि - जो आप बूक करा रहें वह कोई घर या घर का एक हिस्सा ही होगा। बुकिंग से पूर्व होस्ट से सवाल पूछ कर अपने confusion दूर किए जा सकते है।

कई ऐसी प्रॉपर्टीस, जो हमारे मानकों में ठीक नहीं थी, किसी और के नजरिए से ठीक हो सकती है - क्योकि हमारे हिसाब से जिस प्रोपेर्टी की रेटिंग 2 स्टार से भी कम होनी चाहिए थी, उनकी औसत रेटिंग 4.5 स्टार से ज्यादा थी, हाँ कुछ प्रॉपर्टीस जो नयी लिस्टेड थी और जिनकी कोई रेटिंग नहीं थी - बहुत अच्छी भी थी।

यात्राओं के दौरान ठहरने के लिए सहीं स्थान प्राप्त करना भी एक कला है।

#PopcornTrip

More Travel story →
Have a story to tell? Work with PopcornTrip ↗

Let’s work together

Have a question or a collaboration in mind?

Tell us about your idea, destination or project. Your enquiry goes directly to the PopcornTrip team.